महागौरी माता की आरती

जय महागौरी जगत की माया | जया उमा भवानी जय महामाया ||

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Thu, 23-Mar-2023 Hindi-gujarati

जय महागौरी जगत की माया |

जया उमा भवानी जय महामाया ||

हरिद्वार कनखल के पासा |

महागौरी तेरी वहां निवासा ||

चंद्रकली ओर ममता अंबे |

जय शक्ति जय जय माँ जगंदबे ||

भीमा देवी विमला माता |

कौशिकी देवी जग विख्यता ||

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा |

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ||

सती {सत} हवन कुंड में था जलाया |

उसी धुएं ने रूप काली बनाया ||

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया |

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ||

तभी माँ ने महागौरी नाम पाया |

शरण आनेवाले का संकट मिटाया ||

शनिवार को तेरी पूजा जो करता |

माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ||

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो |

महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ||